फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के मामले में 12 पर रिपोर्ट दर्ज

धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के मामले में 12 पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के मामले में 12 पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये हड़पने तथा घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें करने व मारपीट किए जाने के अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने अदालत के आदेश पर महिला समेत 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविदास मार्ग निवासी शकुंतला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर पड़ोस में रहने वाले विशाल, विक्की, गौतम, किशनपाल, अमित, रिक्कू व महेंद्र पर 2 मार्च को घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। सड़क रेल निवासी राजन ने अदालत में वाद दायर कर चुड़ियाला गांव निवासी मोनू, पुनित और पहल सिंह पर 9 फरवरी को विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पने तथा बाद में पैसे वापस मांगने पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अनुज सिंघल ने अदालत में दायर किए गए वाद गणेशपुरम निवासी प्रवीण और उसकी पत्नी पूनम पर 22 फरवरी 2015 को प्लॉट दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उससे साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। अदालत ने तीनों मामलों में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। शनिवार को पुलिस ने महिला समेत 12 लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed