फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकित्सक ने लगाया रंगदारी मांगने, हत्या की धमकी का आरोप

चिकित्सक ने लगाया रंगदारी मांगने, हत्या की धमकी का आरोप

Fri, 17 Nov 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक ने लगाया रंगदारी मांगने, हत्या की धमकी का आरोप
सहारनपुर। मोहल्ला रायवाला, निसार रोड निवासी डा. मेहरबान अली ने मोहल्ला छीपियान, नई बस्ती और ढोलीखाल के तीन लोगों पर रंगदारी मांगने तथा नहीं देने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डा. मेहरबान का आरोप है कि आठ नवंबर की रात करीब 10 बजे तीन लोग उसके ढोली खाल लोहानी सराय स्थित क्लीनिक में जबरन घुस गए और उससे चार लाख रुपये की मांग की। उसने देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों में से एक व्यक्ति ने तमंचे से आतंकित कर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके मेज की दराज में रखे 60 हजार रुपये निकाल लिए। तमंचे से आतंकित कर उससे एक कागज पर 3.90 लाख रुपये एक माह में दिए जाने के बारे में लिखवाकर हस्ताक्षर करा लिए। साथ ही धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो गोली मार दी जाएगी। शोर सुनकर लोग आए तो उसकी जान बच सकी। डाक्टर का आरोप है कि उन्होंने कुतुबशेर थाना पर तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 16 नवंबर को आरोपियों ने रायवाला रोड पर रास्ते में जबरन रोक लिया और उसके साथ अभद्रता कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में मेहरबान अली ने एसएसपी को ज्ञापन देकर जान माल की सुरक्षा औरर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed