{"_id":"59fe17b14f1c1bc8678b94d0","slug":"191509824433-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक को लेकर दो मांस विक्रेता भिडे़, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक को लेकर दो मांस विक्रेता भिडे़, एक घायल
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक को लेकर दो मांस विक्रेता भिडे़, एक घायल
गंगोह। दो मांस विक्रेताओं में एक ग्राहक को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और पूर्व चेयरमैन ने लोगों को समझाकर शांत कराया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अहसान एवं असलम आदि की मेटाडोर स्टैंड चौराहे पर मांस की दुकानें हैं। शनिवार शाम एक ग्राहक को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में असलम घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया लेकिन कुछ देर बाद ही दोनो पक्ष एक बार फिर दोनों आमने सामने आ गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद वहां पहुंचे और दोनो पक्षों को समझाकर शांत किया। तनाव को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नही दी गई थी।