फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्रामीणों को बंधक बनाकर हजारों की नगदी, मोबाइल लूटे

ग्रामीणों को बंधक बनाकर हजारों की नगदी, मोबाइल लूटे

Mon, 21 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को बंधक बनाकर हजारों की नगदी, मोबाइल लूटे
ग्रामीणों को बंधक बनाकर नगदी और मोबाइल लूटे
विज्ञापन


बेहट/साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। रसूलुपर-मझाड़ी मार्ग पर शनिवार की रात पांच बदमाशों ने दो ग्रामीणों को बंधक बनाकर 13 हजार रुपये की नगदी एवं तीन मोबाइल फोन लूट लिए। लूटपाट के दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों के शोर मचाने पर बदमाश यमुना नदी की तरफ भाग निकले। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और घटना की जानकारी करने के बाद बदमाशों की तलाश में काबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।

कोतवाली बेहट क्षेत्र के मझाड़ी गांव निवासी मोहित पुत्र जयपाल सलेमपुर गदा स्थित विद्युत उप स्टेशन पर संविदाकर्मी है। रात करीब 9 बजे जब वह बाइक से गांव जा रहा था, तो रसूलपुर-मझाड़ी मार्ग पर पहले से ही खड़े पांच बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली और हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उसे बंधक बनाकर 12 हजार रुपये की नगदी एवं दो मोबाइल फोन लूट लिए। लूटपाट के बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए चुपचाप खड़े होने के लिए कहा। इसके बाद इसी गांव का सौरभ पुत्र प्रमोद बाइक पर आया तो बदमाशों ने उसे भी रोक लिया और सड़क किनारे ले जाकर उससे एक हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने सौरभ को बंधक बनाकर एक तरफ खड़ा कर लिया। कुछ देर बाद तीन युवक बाइक पर आए तो बदमाशों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन वह बाइक दौड़ा ले गए और शोर मचाते हुए गांव माजरी पहुंच गए। इस पर मझाड़ी और माजरी के लोगों की भीड़ मौके की तरफ दौड़ पड़ी। शोर सुनकर बदमाश अपनी दो बाइकों पर सवार होकर यमुना नदी की तरफ भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed