फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच माह में बना था बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला का पासपोर्ट

पांच माह में बना था बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला का पासपोर्ट

Fri, 11 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पांच माह में बना था बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला का पासपोर्ट
पांच माह में बना था आतंकी अब्दुल्ला का पासपोर्ट
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) द्वारा कुटेसरा से गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला अल मामून का पासपोर्ट करीब पांच महीने पहले ही बना था, जबकि वह पिछले करीब छह सालों से बिना पासपोर्ट ही भारत में रह रहा था।

मुजफ्फरनगर के कुटेसरा गांव से गिरफ्तार किया गया बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला अल मामून वर्ष 2011 से भारत में बिना पासपोर्ट के ही रह रहा था। हालांकि सूत्रों की माने तो अब्दुल्ला ने अंबहेटा शेखां के पते पर तैयार फर्जी दस्तावेज के आधार पर पहले ही पासपोर्ट बनवा लिया था, लेकिन स्थानीय अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। जिसके बाद फरवरी 2017 में उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था, जबकि सभी जांच होने के बाद 17 जून 2017 को उसका पासपोर्ट तैयार हो गया। पासपोर्ट की पूरी प्रक्रिया में खास बात यह है कि खुफिया विभाग से लेकर पुलिस अधिकारियों तक को अब्दुल्ला और उसके दस्तावेजों पर जरा भी शक नहीं हुआ और ठेके के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवाए गए पासपोर्ट की इंक्वायरी आसानी से होती चली गई। पासपोर्ट तैयार होने के बाद आतंकी अब्दुल्ला बेफिक्र हो गया और पहले अंबहेटा शेखां और उसके बाद वह कुटेसरा की मस्जिद में इमामत करने लगा। इस दौरान उसने देवबंद मदरसे में भी प्रवेश लेने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। अब्दुल्ला का पासपोर्ट बनने के मामले में यूपी एटीएस ने जांच के आदेश दिए हैं। जिसमें अब्दुल्ला का पासपोर्ट बनने की अवधि के दौरान यहां तैनात रहे अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed