{"_id":"596fa7cc4f1c1b02688b46b4","slug":"191500489676-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण का आरोप, तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण का आरोप, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के अपहरण का आरोप, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। एक गांव के एक व्यक्ति ने तीन युवकों पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की रात को वह परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। सुबह जब वह नमाज पढ़ने के लिए उठा तो उसकी 17 वर्षीय बेटी गायब मिली। उसने चरथावल के दधेडू निवासी अफजल, बागोवाली मुजफ्फरनगर निवासी भूरा और सादिक पर नाबालिग बेटी का बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया। व्यक्ति के मुताबिक उक्त युवकों का उसके भाई से संबंध है जिसके चलते उनका आए दिन घर में आना जाना रहता था। आस पड़ोस में जानकारी करने पर उसे उक्त युवकों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
ट्रैक्टर व्यापारी की जेब काटी, 1.20 लाख की नगदी साफ
देवबंद। जेबकतरों ने सहारनपुर जाने के लिए स्टेशन से टिकट खरीद रहे ट्रैक्टर व्यापारी की जेब काटकर 1 लाख 20 हजार रुपये की नगदी साफ कर ली।
चरथावल के कसौली गांव निवासी कुलदीप कुमार ट्रैक्टर व्यापारी है। मंगलवार को वह नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा था। वह खिड़की पर खड़ा टिकट खरीद रहा था। इसी दौरान जेबकतरों ने उसकी जेब काट ली। कुलदीप के मुताबिक उसकी जेब में 1 लाख 20 हजार रुपये की नगदी रखी हुई थी। कुलदीप ने जीआरपी में घटना की तहरीर दी है।