फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तांत्रिक ने किया बच्चे की बलि देने का प्रयास, दबोचा

तांत्रिक ने किया बच्चे की बलि देने का प्रयास, दबोचा

Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक ने किया बच्चे की बलि देने का प्रयास, दबोचा
तांत्रिक ने बच्चे की बलि देने की कोशिश की, दबोचा
विज्ञापन

सहारनपुर। पांच साल की बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर एक युवक धार्मिक स्थल की छत पर बने कमरे में ले गया और उसकी बलि देने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आए लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में पंचायत में आरोपी द्वारा माफी मांग लिए जाने पर उसे छोड़ दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नानौता के मोहल्ला कानून गोयान में रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे मोहल्ले की 5 साल की एक बच्ची दुकान से सामान लेने के लिए जा रही थी। जब वह एक धार्मिक स्थल के सामने से गुजरी तो वहां तंत्र विद्या करने वाले एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक ने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया और उसे धार्मिक स्थल की छत पर बने कमरे में ले गया। बताया जाता है कि आरोपी ने बच्ची की बलि देने की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचा दिया। जिस पर धार्मिक स्थल में मौजूद लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की, लेकिन आरोपी उन्हें चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रविवार की शाम को ही बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की पंचायत बुलाई। जिसमें आरोपी युवक को भी पकड़कर लाया गया। बताया जाता है कि पंचायत के बीच आरोपी ने अपनी कारगुजारी के लिए माफी मांग ली। जिस पर पंचायत में मौजूद लोगों ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को नहीं घटना की जानकारी
घटना के बारे में न तो क्षेत्र के थाना प्रभारी को ही कोई जानकारी है और न ही एसएसपी को। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कोई भी व्यक्ति शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। जिस कारण मामला दर्ज नहीं हो सका और न ही कार्रवाई हो पाई।

पहले भी कर चुका है कोशिश
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कथित तांत्रिक कुछ माह पूर्व भी एक बच्चे की बलि देने की कोशिश कर चुका है। उस समय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को दे दिया था। लेकिन बाद में समझौता होने के चलते उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed