{"_id":"59418a064f1c1b967d8b463f","slug":"191497467398-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की चौकी पर तैनात कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग की चौकी पर तैनात कर्मचारियों को पीटा
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की चौकी पर तैनात कर्मचारियों को पीटा
सरसावा (सहारनपुर)। बुधवार सुबह वन विभाग के कर्मचारियों के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की तथा लकड़ी की ट्रालियों से रवन्ना न वसूलने को कहा। पीड़ित कर्मचारियों ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों से रवन्ने की करीब सवा लाख रुपये भी लूटे गए हैं।
शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर तथा अपलाना के बीच सड़क किनारे वन विभाग की अस्थायी चौकी है, जहां लकड़ी की ट्रालियों से सरकारी वसूली के रूप में रवन्ना लिया जाता है जिसकी रसीद भी लकड़ी मालिक को दी जाती है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे कुछ लोग हथियारों से लैस होकर आए तथा कर्मचारियों के साथ मारपीट की। ये भी कहा जा रहा है कि बदमाशों ने रवन्ने के रूप में इकट्ठा हुए करीब सवा लाख रुपये भी लूट लिए। लेकिन, वन दरोगा योगेंद्र कुमार ने थाने में दी तहरीर में केवल मारपीट करने तथा भविष्य में रवन्ना वसूलने के एवज में जान से मारने की धमकी का जिक्र किया। सूत्रों ने बताया कि विभागीय दबाव में लूट की घटना को छुपा लिया गया है। बताया जाता है कि लूटे गए रुपये में रवन्ने की काटी गई रसीदों से सवा लाख से ज्यादा की रकम थी। एसओ सरसावा कपिल गौतम ने कहा कि केवल मारपीट की तहरीर आयी थी जिसके आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गयी है।