फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्रामीण से पचास हजार रूपये लूट कर बदमाश फरार

ग्रामीण से पचास हजार रूपये लूट कर बदमाश फरार

Wed, 02 Jan 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण से पचास हजार रूपये लूट कर बदमाश फरार
गंगोह (सहारनपुर)। शिव चौक पर लगे जाम का फायदा उठाकर बदमाश एक व्यक्ति से नकदी भरा बैग लूट कर फरार हो गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। लूट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर गांव फतेहपुर निवासी रविंद्र कुमार अपने पुत्र अरुण के साथ बाजार में खरीदारी के लिए गए हुए थे। शिव चौक पर अरुण पास में ही एक दुकान से कुछ सामान लेने चला गया, जबकि उसके पिता शिवचौक पर ही खड़े हो गए। उस समय शिवचौक पर जाम लगा हुआ था और वहां काफी भीड़ थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए एक बदमाश रविंद्र कुमार के हाथ से रुपयों भरा बैग छीनकर फरार हो गया। रविंद्र ने शोर मचाया तो लोग बदमाश के पीछे दौड़े लेकिन काफी पीछा करने के बाद भी बदमाश उनके हाथ नहीं आ सका। पीड़ित ने बताया कि बैग में पचास हजार रुपये थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच पड़ताल की तो बदमाश बैग छीनकर भागते हुए नजर आ गया। पुलिस बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि शिवचौक पर रात दिन पुलिस पिकेट मौजूद रहती है फिर भी लूट की वारदात हो गई। भीड़ भरे बाजार में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम लगे रहने और लूट की घटना होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed