{"_id":"5bd4bd27bdec22695c1f5acc","slug":"181540668711-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी
नानौता। दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर दिन निकलते ही चोरों ने नए विद्युत ट्रांसफार्मर से करीब 10 लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। उधर, इस घटना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
नगर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर स्थित संतोष विहार कालोनी के बाहर रखे 250 केवीए बिजली ट्रांसफार्मर से चोरों ने खोलकर सारा सामान चोरी कर लिया। इसके चलते पूरी कालोनी में बतती गुल हो गई। चोरों ने सुबह करीब चार बजे इस घटना को अंजाम दिया। क्षेत्रवासी अमित गिल, विजयपाल, अनिल सैनी, योगराज अरोड़ा, अरूण पाल, प्रदीप कुमार, सोहन कश्यप, रामभूल, श्यामलाल आदि का कहना है कि सुबह चार बजे तक बिजली आपूर्ति रही। इसके बाद अचानक आपूर्ति बाधित हो गई।
लोगों का कहना है कि करीब 500 मीटर पर पुलिस पिकेट होने और सड़क पर डायल-100 पुलिस की दो गाड़ियां होने के बावजूद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिले पर थाना पुलिस और बिजलीघर के जेई आजम अकबर ने जांच की। बता दें कि कुछ ही दिनों में नगर में बिजली ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होने की यह तीसरी घटना है। जेई आजम अकबर ने बताया कि आईपीडीएस योजना के तहत बिजली ट्रांसफार्मर और अन्य जरूरी कार्य किया जा रहा है। उधर, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।