{"_id":"5bb11b0a867a557ecc32847d","slug":"181538333450-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में लूट का प्रयास करते बदमाश पकड़ा, चार फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में लूट का प्रयास करते बदमाश पकड़ा, चार फरार
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में लूट का प्रयास करते बदमाश पकड़ा, चार फरार
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। शनिवार शाम सहारनपुर से आ रही रोडवेज बस को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रोक कर चालक के साथ मारपीट की और बस का शीशा तोड़कर परिचालक से रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को धर दबोचा।
थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम साढे़ सात बजे सहारनपुर से रोडवेज बस संख्या यूपी 11एटी 2744 आ रही थी। जैसे ही यह कैलाशपुर गांव के निकट पहुंची तो पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवकों ने रोडवेज बस को रुकवा कर चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और बस का शीशा तोड़ दिया। इनमें से दो युवकों ने परिचालक दीपक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गदेवडा थाना गढ़ी पुख्ता शामली से रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। सवारियों और राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आशिफ पुत्र आलम निवासी हलालपुर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को धर दबोचा। हालांकि इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उसके चार साथी भागने में कामयाब रहे। फरार होने वाले बदमाशों में से एक की पहचान शौकीन के रूप में कर ली गई है। बाकी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया की आशिफ शातिर किस्म का अपराधी है और थाना कोतवाली सहित जनपद के अन्य थानों में भी इसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। अभी कुछ दिन पहले ही ट्रक चोरी के मामले में जेल से छूट कर आया था। बदमाश को पकड़ने वाली टीम में एसआई अजयवीर सिंह, अनुज सिरोही, मुकेश यादव और शिवकुमार शामिल रहे।