{"_id":"5bb11b00867a557fe732c637","slug":"181538333440-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के एलईडी टीवी के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के एलईडी टीवी के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी के एलईडी टीवी के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने चोरी की पांच एलईडी के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपी से इनके अलावा दो मोबाइल, एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए। एक अन्य मामले में चार किलो डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी आबिद पुत्र मकबूल को पकड़ लिया जबकि उसका साथी करनाल के थाना कुंजपुरा के गांव रसूलपुर कला निवासी सिकंदर उर्फ ओमप्रकाश फरार हो गया। आरोपी के के कब्जे से पांच एलईडी टीवी, दो मोबाइल, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एलईडी को दिल्ली से चुराया गया था। एक अन्य मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीतरों मार्ग स्थित हमजागढ़ चौक से चार किलो डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी बिल्लू पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला कुरैशियान का रहने वाला बताया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार, एसआई सतवीर सिंह अत्री, कांस्टेबल यूसुफ अली, जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।