फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दूध लेने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़, सरेराह कपड़े फाड़े

दूध लेने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़, सरेराह कपड़े फाड़े

Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दूध लेने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़, सरेराह कपड़े फाड़े
दूध लेने गई युवती के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। चार युवकों ने दुकान पर दूध लेने गई किशोरी के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को उसकी नाबालिग पुत्रियां पड़ोस में स्थित दुकान से दूध लेने के लिए गई थीं। आरोप है कि रास्ते में पहले से खड़े मोहल्ले के चार युवक बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इतना ही नहीं जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान छोटी बेटी भागकर घर गई और अपनी मां को बुलाकर लाई। जिसने बेटी को युवकों के चुंगल से छुड़ाया। आरोप है कि बेटी के शरीर पर जगह जगह खरोंच के निशान बने हुए हैं। घटना के बाद से दोनों बेटियां बुरी तरह सहमी हुई हैं। कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि पीडित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर पठानपुरा निवासी मुन्ना पुत्र अनीस और उसके तीन साथियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed