{"_id":"5b4a4ab04f1c1bc6508b4a4d","slug":"181531595440-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सामग्री से लदे दो ट्रक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन सामग्री से लदे दो ट्रक सीज
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन सामग्री से लदे दो ट्रक सीज
नकुड़। पुलिस ने हरियाणा से अवैध रूप से लाये जा रहे खनन सामग्री से भरे दो ट्रकों को सीज कर रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि शुक्रवार की रात गांव नयागांव रोड़ एंव टाबर तिराहे के पास से दो ट्रकों को रोककर चेकिंग की तो उनमें खनन सामग्री थी। ट्रकों के चालकों से खनन संबंधी वैध प्रपत्र मांगे तो दोनों ही ट्रक चालक इस संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसके बाद दोनों ट्रकों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया तथा रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गये खनन से लगे ट्रक हरियाणा से शाहजहांपुर के रास्ते ला जा रहे थे।