{"_id":"5ad645bd4f1c1b9b098b50d4","slug":"181523991997-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में हंगामा, कई थानों की फोर्स बुलाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में हंगामा, कई थानों की फोर्स बुलाई
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मारपीट प्रकरण में फायरिंग के बाद मामला गरमा गया। हिंदू संगठनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। तनाव के चलते एसपी सिटी कई थानों की पुलिस को लेकर अस्पताल पहुंच गए। उग्र कार्यकर्ताओं में पुलिस को लेकर नाराजगी थी। इसी बीच मंत्री धर्म सिंह सैनी ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
लेबर कालोनी पुलिस चौकी के सामने मंगलवार शाम फायरिंग में सरसावा के बजरंग दल नेता रविन्द्र कौरी और बंटी बजरंगी के घायल होने की खबर मिलते ही रात में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। उग्र कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि घटना के लिए पुलिस की लापरवाही जिम्मेदार है। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। थाना जनकपुरी, कोतवाली सदर बाजार, थाना कुतुबशेर, कोतवाली मंडी और सिटी कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, मगर वह कार्रवाई की मांग पर डटे थे।
---
गंभीर घटना है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। मेडिकल रिपोर्ट में अभी तक किसी के गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
बबलू कुुमार, एसएसपी
----------------------------------
--
प्रोफेसर से अभद्रता का किया था विरोध
घायल छात्र बसंत का कहना है कि आरोपियों से उनका किसी तरह का विवाद नहीं था। आरोपी कालेज में उनसे जूनियर है। सोमवार को एक प्रोफेसर से अभद्रता करने से मना किया था। इसी बात को लेकर साथियों के साथ मारपीट की गई, तब से ही हमलावर उनके पीछे है।