फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   थप्पड़ प्रकरण में क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिले दोनों पक्ष

थप्पड़ प्रकरण में क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिले दोनों पक्ष

Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
थप्पड़ प्रकरण में क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिले दोनों पक्ष
सहारनपुर। भाजपा के थप्पड़ प्रकरण में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में महिला नेत्री पर एक कार्यकर्ता के गाल पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। आरोप है कि एक महिला नेत्री ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जिला योजना समिति का चुनाव लड़ा था, जिसे पार्टी ने नोटिस दिया था। युवा कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महिला नेत्री पर कार्रवाई की मांग की थी। इस बात से नाराज दूसरी महिला नेत्री ने युवा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की थी। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर अपना विरोध दर्ज कराया था। मामले में मारपीट करने वाली महिला नेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी से मामले की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने सर्किट हाउस में दोनों पक्षों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed