फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बचीटी बंद मकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

बचीटी बंद मकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बचीटी बंद मकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
बचीटी बंद मकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। चोरों ने बुधवार रात गांव बचीटी के प्रधान पति के बंद मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि प्रधान पति पुलिस टीम पर हुए पथराव के मामले में जेल में बंद है।
गौरतलब है कि विगत सात मार्च को अवैध हथियारों की सूचना पर सीओ सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बचीटी के प्रधान पति मोबीन के घर छापामारी करने गई थी। पुलिस द्वारा बिना किसी चेतावनी के पर्दे वाले घर में घुस जाने से नाराज प्रधान समर्थक ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्रधान पति मोबीन सहित डेढ़ दर्जन नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मोबीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मोबीन के जेल जाने के बाद से उसके परिजन मकान पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में रहने चले गए।
विज्ञापन

चोरों ने इसका लाभ उठाते हुए बुधवार रात मोबीन के मकान का ताला तोड़कर उसे खंगाला। चोरों ने मकान में मोबीन की चचेरी बहन की शादी के लिए रखे सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मामले का बृहस्पतिवार सुबह उस समय लगा जब ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के घर का मुख्य दरवाजा टूटा देखा। घटना की बाबत जेल में बंद प्रधान पति मोबीन के ममेरे भाई फरमान त्यागी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed