फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसबीआई में बदमाशों ने किया चोरी का प्रयास

एसबीआई में बदमाशों ने किया चोरी का प्रयास

Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई में बदमाशों ने किया चोरी का प्रयास
बेहट (सहारनपुर)। बाबैल बुजुर्ग गांव स्थित एसबीआई शाखा में बदमाशों ने एक बार फिर चोरी की प्रयास किया। बदमाश गैस कटर से विंडो काटकर अंदर दाखिल तो हो गए, लेकिन स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। घटना शाखा में लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसी टीवी फुटेज लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। शाखा प्रबंधक की तरफ से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बाबैल बुजुर्ग में गांव एसबीआई की शाखा है। बुधवार की रात बदमाश गैस कटर से विंडो काटकर शाखा के अंदर दाखिल हो गए और रूम में बनी सीलिंग का सहारा लेकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचना चाहा, लेकिन सीलिंग टूट गई, जिससे वह स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। यदि बदमाश स्ट्रांग रूम तक पहुंच जाते तो बड़ी वारदात हो सकती थी। घटना का पता तब चला जब बैंककर्मी बृहस्पतिवार शाखा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शाखा की विंडो के पास से एक गैस सिलेंडर मिला और सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो उसमें पूरी घटना कैद थी। पुलिस ने फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक तेजवीर रोहिला की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है। यहां बता दें कि इस बैंक शाखा में नोटबंदी के समय दस लाख की चोरी की घटना हो चुकी है। इससे पहले भी कई बार शाखा में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed