{"_id":"5a9af50f4f1c1ba3378b6e2f","slug":"181520104719-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकी मिली विवाहिता
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को बुलवा कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके से पति को गिरफ्तार कर लिया।
घटनाक्रम के अनुसार अलीगढ़ निवासी 25 वर्षीय चेतना पुत्री मुकेश कुमार की शादी वर्ष 2015 में ग्राम बढेडी कोली निवासी भट्ठा व्यवसायी राजेश राठी के पुत्र राघव के साथ हुई थी। चेतना की दो वर्ष की एक पुत्री है। शुक्रवार को करीब 11 बजे राजेश राठी ने फोन करके पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चेतना का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद मृतका के पति राघव को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक हरीश राजपूत ने मृतका के मायके वालों को उसकी मौत की खबर की। पांच घंटे तक मायके वालों का इंतजार करने के बाद शाम छह बजे उनके पहुंचने पर शव को पंखे से नीचे उतारा गया। इसके बाद नायब तहसीलदार देवबंद राकेश कुमार शर्मा ने मृतका के शव का पंचनामा भरा तथा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की जांच पड़ताल की।
मृतका के भाई अनुक्रम माहेश्वरी ने पति राघव राठी, ससुर राजेश राठी, सास उमा राठी और देवर मुदित राठी के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि लंबे समय से ससुराली दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये का इंतजाम न होने के कारण उन्होंने उनकी बहन की हत्या कर शव पंखे से लटका दिया। उधर, मायके वालों के आने के बाद उनके रुख को देखते हुए ससुराली पहले ही घर से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक हरीश राजपूत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी ससुरालियों को भी तलाश किया जा रहा है।