फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गबन मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गबन मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
गबन मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
गबन मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस ने इंडसइंड बैंक में एनएचएआई के खाते से गबन के मामले में जेल में बंद ओमप्रकाश श्रीवास्तव को रिमांड पर लेकर मुंबई में दबिश दी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लगभग साढ़े तीन लाख की नगदी भी बरामद की है।

भूमि अध्याप्ति अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर इंडसइंड बैंक के एनएचएआई के खाते से चार करोड़ से अधिक रुपये के गबन केे मामले में जेल में बंद ओमप्रकाश को 24 फरवरी को आठ दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस ओमप्रकाश को रिमांड पर लेकर मुंबई पहुंची और चार दिन तक उसके बताए हुए ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी गैंग में मीडिएटर का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस फिर से आरोपी को रिमांड पर लेकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed