फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन में यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

ट्रेन में यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

Fri, 16 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
ट्रेन में यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
विज्ञापन

सहारनपुर। जहरखुरानी गिरोह ने ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ ने बेहोशी की हालत में उसे स्टेशन पर उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गयर।
बृहस्पतिवार को ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह जब यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने आरपीएफ को कोच में एक यात्री के बेहोशी की हालत में होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान ट्रेन के कोच में पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को उसके पास मोबाइल के अलावा कोई सामान अथवा नगदी नहीं मिली।
विज्ञापन

आरपीएफ के अनुसार यात्री के पास से मिले मोबाइल से नंबर निकालकर परिजनों से संपर्क किया गया। उनसे पूछताछ पर यात्री की पहचान रामशरण पुत्र छोटा लाल गांव सिवान, थाना भडेरिया जनपद पठरौला, बिहार के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रामशरण किसी काम से ऋषिकेश गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed