{"_id":"5a775dee4f1c1b8c268b86eb","slug":"181517772270-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहरण कर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी का अपहरण कर रेप करने का आरोपी दबोचा
देवबंद (सहारनपुर)। चिकित्सक के यहां दवा लेने गई किशोरी का अपहरण कर उत्तराखंड के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने आबकारी अधिनियम में फरार चल रहे छह लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
तीन दिन पूर्व नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी चिकित्सक के यहां दवाई लेने के लिए गई थी। इस दौरान एक युवक साथियों के साथ कार लेकर वहां पहुंचा और रास्ते से उसका अपहरण कर उसे उत्तराखंड के रुड़की में स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद वह उसे घर के सामने फेंककर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की पिता की तहरीर पर मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी जमाल उर्फ गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब बरामद होने के मामले में वांछित चल रहे बाबूपुर नगली गांव निवासी मांगेराम, लच्छीपुर गांव निवासी भूपेंद्र, रुपराम, चंदेना कोली निवासी खट्टू और कुरड़ी गांव निवासी नाथीराम को गिरफ्तार कर चालान किया है।