{"_id":"5a2053a14f1c1b6e468b7907","slug":"181512068001-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की कहासुनी को लेकर फायरिंग, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों की कहासुनी को लेकर फायरिंग, गोली लगने से एक घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सांपला बक्काल गांव में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को सांपला बक्काल गांव निवासी जुलफिक्कार और उस्मान के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला निपट गया। लेकिन कुछ देर बाद उस्मान पक्ष के कई लोग जुलफिक्कार के घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते वहां फायरिंग होने लगी। जिसमें गोली लगने से जुलफिक्कार घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया तथा घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते जुलफिक्कार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पंकज त्यागी ने बताया कि बच्चों की कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसमें जुलफिक्कार के बांए हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने घायल के भाई इकराम की तहरीर पर उस्मान, आस मोहम्मद, दानिश और गय्यूर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर भेजा जाएगा।