फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में खेत पर काम कर रहे किसान का अपहरण, पुलिस में हड़कंप मचा

देवबंद में खेत पर काम कर रहे किसान का अपहरण, पुलिस में हड़कंप मचा

Sun, 30 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में खेत पर काम कर रहे किसान का अपहरण, पुलिस में हड़कंप मचा
देवबंद (सहारनपुर)। थीतकी गांव में बदमाशों ने खेत पर काम कर रहे किसान का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। पुलिस को जैसी ही वारदात की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। आनन फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में घंटों जंगलों में कॉबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान जानकारी मिलने पर एसपी देहात भी थीतकी गांव पहुंच गए और घटना की बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन

थीतकी गांव निवासी जमील अहमद का बेटा मुकर्रम देर शाम गांव के नौकर के साथ खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान वहां पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने मुकर्रम और उसके नौकर की कनपटी पर तमंचा सटा दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मुकर्रम का अपहरण करके ले गए। इसके बाद नौकर गांव में पहुंचा और मुकर्रम के परिजनों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीओ सिद्धार्थ और कोतवाल पंकज कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ करते हुए जंगलों में बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरु की। घंटों तलाश करने के बाद भी पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच जानकारी मिलने पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र भी थीतकी गांव पहुंच गए और पीड़ित परिवार से पूछताछ करते हुए मुकर्रम की सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुकर्रम के परिवार की गांव में कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में कई लोगों की हत्या भी हो चुकी है। आशंका जताई की इसी रंजिश के चलते मुकर्रम का अपहरण किया गया है। वहीं, कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed