{"_id":"597cd6b14f1c1b6f108b4813","slug":"181501353649-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर नगदी और मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के ताले तोड़कर नगदी और मोबाइल चोरी
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दुकान के ताले तोड़कर नगदी और मोबाइल चोरी
खेड़ा अफगान (सहारनपुर)। चोरों ने शुक्रवार रात मेन बाजार में स्थित किराना की दुकान में 45 हजार की नगदी, मोबाइल, जरूरी कागज व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी अनमोल गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता ने गांव में किराना की दुकान कर रखी है। दुकान व मकान बराबर बराबर हैं। अनमोल वर्तमान में सहारनपुर रहता है, वही से वह हर रोज दुकान पर आता है। अनमोल ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे जब उसने दुकान खोली तो वहां गल्ले का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी 45 हजार की नगदी, मोबाइल, घर की चाबी के अलावा कुछ जरूरी कागज गायब थे। अनमोल ने बताया कि चोरों ने घर के सामान को भी अस्त व्यस्त किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर मकान के जाल का ताला काटकर दुकान में घुसे। चोरी की सूचना अनमोल ने पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। व्यापारियों ने चौकी प्रभारी से मुलाकात कर चोरी के खुलासे की मांग की। इस दौरान वेदभूषण गुप्ता, अमित आर्य, विनय गर्ग, बिजेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, ललित कुमार आदि रहे।