{"_id":"596d07ad4f1c1b16098b456b","slug":"181500317613-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर झूलता मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नंदपुरी कालोनी में एक साल से बंद मकान में एक व्यक्ति का चार दिन पुराना शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। जबकि मकान का ताला बाहर से लगा हुआ था। मोहल्ले वासियों की सूचना पर पुलिस ने ताला तोड़कर शव को निकलवाया। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र की नंदपुरी कालोनी में लगभग एक साल से बंद पड़े मकान से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने मकान में झांक कर देखा। बाहर से तो कुछ नजर नहीं आया, लेकिन दुर्गंध बहुत तेज आ रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान का ताला तुड़वाया तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मकान में एक कमरे की चौखट पर एक व्यक्ति फंदे पर झूल रहा था।
पुलिस ने शव को उतरवाकर उसकी शिनाख्त कराई। उसकी शिनाख्त रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के ग्राम नैनखेड़ी निवासी अमरपाल (45 वर्ष) पुत्र मगन के रूप में हुई। बताया जाता है कि अमरपाल यमुना नगर में प्लाईवुड की फैक्ट्री में काम करता था। जिस मकान में शव लटका मिला यह मकान जयपाल का है, जो मानकमऊ में किराए पर रह रहा है। अमरपाल इस मकान में किराए पर रहता था। लेकिन एक साल से अधिक समय पहले उसने यह मकान खाली कर दिया था। फिलहाल एक साल से इस मकान पर ताला लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार जब भी अमरपाल सहारनपुर आता तो वह जयपाल के यहां ही रुकता था।
विज्ञापन
बाहर से मकान का ताला लगा होने के कारण पुलिस ने अमरपाल की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।