{"_id":"595a99464f1c1bea0b8b4629","slug":"181499109702-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी कर चल रहा था कारखाना, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी कर चल रहा था कारखाना, एफआईआर
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला आली की चुंगी में छापा मारकर डायरेक्ट तार डालकर बिजली चोरी करके कारखाना चलता हुआ पकड़ा। अधिकारियों ने कारखाने की केबल काट कर कारखाना संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मंडी समिति रोड स्थित बिजलीघर के अवर अभियंता केपी सिंह के नेतृत्व में एसडीओ मधुर वर्मा एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मोहल्ला आली की चुंगी, टावर वाली गली, निकट मैसूर पैलेस स्थित एक कारखाना में छापा मारा। कारखाना डायरेक्ट एलटी लाइन पर तार डालकर बिजली की चोरी करके चलता हुआ पाया गया। टीम ने लगभग 10 मीटर की केबिल काट ली और सप्लाई बंद कर दी। टीम ने मौके पर मौजूद कारीगर चांद से जानकारी ली। चांद ने बताया कि यह कारखाना मुकर्रम का है। जब मुकर्रम से फोन करके जुर्माना जमा करने के लिए कहा गया, तो उसने साफ इंकार कर दिया। इस मामले में थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग
सहारनपुर। विद्युत पेंशनर्स परिषद के जिला सचिव सुरेंद्र मोहन कौशिक ने निगम के अध्यक्ष को पत्र भेजकर पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिए जाने पर रोष जताया है। उन्होंने 4 जुलाई को सुबह 10 बजे मुख्य अभियंता को इस संबंध में ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।