फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस को देखते ही बोला, छोड़ दो नहीं दोबारा हो जाएगा बवाल

पुलिस को देखते ही बोला, छोड़ दो नहीं दोबारा हो जाएगा बवाल

Fri, 09 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही बोला, छोड़ दो नहीं दोबारा हो जाएगा बवाल
सहारनपुर। हिंसा के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में जैसे पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने पलटते ही जवाब दिया कि मुझे छोड़ दो नहीं तो दोबारा सहारनपुर में बवाल हो जाएगा। हालांकि पुलिस ने आनन-फानन में उसे गाड़ी में बैठाया और पूरी गाड़ी को कपड़ों से ढक दिया। डलहौजी में चंद्रशेखर के होटल के कमरे में होशियारपुर का एक लड़का और एक लड़की भी मौजूद थे। हालांकि पुलिस उनके आपसी संबंधों पर कुछ भी नहीं बोल रही है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात पुलिस ने डलहौजी में घेराबंदी कर चंद्रशेखर की लोकेशन ट्रैस कर ली थी। मगर, वह देर रात तक होटल नहीं पहुंचा। सुबह करीब 10 बजे वह होटल से निकलकर बाजार की तरफ बढ़ा तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा और चारों तरफ से घेरा तो वह बोला, दोबारा बवाल हो जाएगा। इस पर पुलिस ने तत्काल उसे गाड़ी में बैठा दिया। बताया जाता है कि उसके साथ होशियारपुर की एक लड़की और एक लड़का भी था। हालांकि पुलिस ने उन्हें वहीं छोड़ दिया। रास्ते में उससे लंबी पूछताछ भी की गई है। हालांकि वह अभी पुलिस को उलझे हुए जवाब दे रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार की लड़की से बातचीत के दौरान ही पुलिस ने किया था ट्रैस
भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण अपनी फरारी के दौरान कई लोगों से फोन पर संपर्क में था। इसमें हरिद्वार की एक लड़की से भी उसकी लंबी बातचीत हो रही थी। पुलिस ने हरिद्वार की लड़की का नंबर ट्रैस किया तो लड़की चंद्रशेखर से मिलने के लिए जाने वाली थी। बातचीत के दौरान ही चंद्रशेखर ने अपनी लोकेशन उसे बताई थी। इसके अलावा होशियारपुर की लड़की के साथ डलहौजी में उसकी मौजूदगी से सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर के गर्लफ्रेंड का मैसेज वायरल हो रहा है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि हरिद्वार की एक लड़की से यह लगातार संपर्क में रहा। पूछताछ में उसने लड़की को रिश्तेदार बताया है। होशियारपुर की जो लड़की इसके साथ थी उसके कनेक्शन के बारे में जांच नहीं की है। यहां के कुछ लोगों ने सहारनपुर की एक लड़की से उसके संबंध होने की बात बताई है। मगर, अब तक हमारी जांच यह बात नहीं आई है। हालांकि चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड और उसके जरिए पुलिस की गिरफ्त में आने की कहानी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद भीम आर्मी ने डाली पोस्ट
फेसबुक पर भीम आर्मी की ओर से एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें कांग्रेसी नेता पर पुलिस की मदद करने का आरोप लगाया है। पोस्ट में लिखा गया है कि चंद्रशेखर को डलहौजी नहीं होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसी नेता जो खुद को निगम का अध्यक्ष बताता है उसने मिलीभगत कर गिरफ्तार करवाया है।
- गिरफ्तारी के बाद गाड़ी के सभी शीशों पर पुलिस ने डाल दिए थे कपड़े
- होशियारपुर की लड़की और लड़के के साथ होटल में रुका था चंद्रशेखर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed