फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   18 million robbery in Saharanpur

सहारनपुर में 18 लाख का डाका

Mon, 10 Jul 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
18 million robbery in Saharanpur
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में करीब एक दर्जन बदमाशों ने शनिवार रात दो पूर्व सैनिकों के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने असलाह के जोर पर परिवार के सदस्यों को बंधक लिया और ढाई लाख रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और 15 लाख रुपये कीमत जेवरों सहित करीब 18 लाख रुपये कीमत का सामान ले गए।
विज्ञापन


 पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। घटना से इलाके में दहशत है। वारदात कस्बे में दिल्ली रोड पर स्थित पॉश इलाके अनुभव गार्डन कालोनी में हुई। कोलानी में पूर्व सैनिक नरेश राणा का मकान है।
विज्ञापन


मकान की दूसरी मंजिल पूर्व सैनिक दिनेश कुमार को किराए पर दे रखी है। यह दोनों अलग-अलग बैंकों में गार्ड के पद पर तैनात हैं। शनिवार को नरेश राणा के यहां उसके साढू ब्रिजेश राणा निवासी अंबाला (हरियाणा) अपनी पत्नी रजनी और बच्चों सहित घूमने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात सभी लोग घर के अंदर सोए हुए थे, तभी रात करीब दो बजे 10- 12 नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर के आंगन में घुस आए। इसके बाद दरवाजे की जाली काटकर चटकनी खोली और घर में घुस गए।

बदमाशों ने एक-एक कर पहले नरेश राणा के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को तमंचे व चाकुओं से आतंकित करते हुए बंधक बनाया। सात बदमाश नीचे बैठे रहे तीन बदमाश नरेश को साथ लेकर ऊपर पहुंचे और दिनेश से कमरा खुलवाकर वहां भी लूटपाट की और करीब साढ़े तीन बजे सभी कमरे में बंद कर फरार हो गए। 

 करीब डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने मकान में रहकर लूटपाट की। इस दौरान बंधक बने परिवार की सांसे अटकी रहीं। जाने से पहले बदमाशों ने फ्रिज से निकालकर परिवार के लोगों को पीने के लिए पानी की बोतल और सेब दिए और सबको एक कमरे में बंद कर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के करीब बीस मिनट बाद कमरे के पिछले गेट की जाली तोड़कर दूसरे कमरे रास्ते ये लोग बाहर आए और शोर मचाया। पड़ोसी के मोबाइल से 100 डायल सेवा पर पुलिस को सूचना दी।  

 अनुभव गार्डन कालोनी कस्बे का पॉश इलाका है। इसी में पूर्व सैनिक नरेश राणा के मकान पर बदमाशों ने धावा बोला। नरेश राणा ने मकान की दूसरी मंजिल पर पूर्व सैनिक दिनेश कुमार अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं।

शनिवार को नरेश राणा के यहां उसके साढू ब्रिजेश राणा निवासी अंबाला (हरियाणा) अपनी पत्नी रजनी और बच्चों के साथ आए हुए थे। घर में घुसने के बाद नकाबपोश बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों को तमंचे और चाकुओं से आतंकित करते हुए बंधक बना लिया और लूटपाट शुरू कर दी। 

 बदमाशों ने नरेश राणा से दो सोने की अंगूठी, दो सोने की गले की चेन, एक हाथ का सोने का कड़ा, पत्नी मंजू देवी की दो सोने अंगूठियां, सोने का नेकलेस, दो सोने की चेन, हाथ के सोने के चार कंगन, दो जोड़ी कानों के कुंडल, चांदी की पाजेब, बिछुए, रिश्तेदार ब्रिजेश राणा से सोने की अंगूठी, गले की चेन, पत्नी रजनी देवी की दो सोने की अंगूठियां, कानों के कुंडल, सोने का हार, दो सोने की चेन, हाथ के कडे़, पाजेब, करीब दोनों से दो लाख छह हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया।

 इसके बाद सात बदमाश तो नीचे ही बैठे रहे जबकि तीन बदमाशों ने नरेश को साथ ले जाकर उससे किराएदार दिनेश कुमार कमरा खुलवाया। बदमाशों ने वहां से भी 45 हजार की नकदी, पत्नी के सोने एवं चांदी के जेवरात और मोबाइल आदि सामान लूट लिए।


इसके बाद बदमाशों ने फौजी नरेश राणा, दिनेश कुमार के परिवार एवं रिश्तेदारों को उन्हीं के पीछे वाले एक कमरे में बंद किया और करीब 3:30 बजे फरार हो गए। इतना ही नहीं, बदमाश जाते समय कमरे में बंद सदस्यों के लिए फ्रिज में रखे सेब और पानी की बोतल भी देकर गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed