फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कालेज से चोरी गई बाइक बरामद, चोर पकड़ा

कालेज से चोरी गई बाइक बरामद, चोर पकड़ा

Sun, 24 Mar 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
कालेज से चोरी गई बाइक बरामद, चोर पकड़ा
कालेज से चोरी गई बाइक बरामद, चोर पकड़ा
विज्ञापन

चिलकाना। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व कस्बे के मोहल्ला गढ़ी निवासी वासिल पुत्र कौसर अली की एक कॉलेज से बाइक चोरी हो गई थी। शुक्रवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक सवार चोरी गई बाइक को लेकर चिलकाना की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही एसएसआई सचिन शर्मा और एसआई अशोक कुमार ने घेराबंदी कर बाइक सवार को सुल्तानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और चोरी की गई छात्र की बाइक को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश जयसिंह पुत्र रामदास निवासी नन्हेड़ा है, जो चोरी के अलावा गोकशी के एक मुकदमे में वारंटी भी था। पुलिस ने जयसिंह का चालान कर जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed