{"_id":"5b16dc994f1c1bb0318b5480","slug":"171528224921-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के बहाने खेत में बुलाकर महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी के बहाने खेत में बुलाकर महिला से गैंगरेप
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी के बहाने खेत में बुलाकर महिला से गैंगरेप
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला को गांव की ही एक युवती ने मजदूरी के बहाने खेत में बुलाया। इसके बाद उसके तीन साथियों ने महिला से दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराते हुए युवती सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इस महिला ने थाने पर पहुुंचकर बताया कि सोमवार को गांव की एक युवती उसे खेत में मजदूरी के बहाने लेकर घर से ले गई थी। जब वह खेत पर पहुंची तो वहां तीन युवक पहले से ही मौजूद थे। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक उन युवकों ने उसे दबोच लिया और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। युवती भी उनके साथ चली गई। घर में पति को घटना की जानकारी दी गई तो डायल 100 पुलिस को जानकारी देकर बुलाया गया।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद गांव की युवती सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवती की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ताकि उसके उसके माध्यम से सभी आरोपियों तक पहुंचा जा सके।