फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन के आगे कूद विवाहिता ने की आत्महत्या

ट्रेन के आगे कूद विवाहिता ने की आत्महत्या

Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूद विवाहिता ने की आत्महत्या
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एक विवाहिता ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के शव के पास के मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव मल्हीपुर के पास रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर एक महिला ने दोपहर बाद करीब चार बजे दिल्ली से सहारनपुर आने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त महिला को ट्रैक के पास खड़े देखा था। मृतका के शव के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त मल्हीपुर के मजरे पठानपुरा निवासी कांति देवी पुत्री नथलु के रूप में हुई। उसकी शादी नकुड़ के गांव रणदेई निवासी महाबीर के साथ हुई थी। मृतका महाबीर की दूसरी पत्नी थी। इससे पूर्व कांति देवी की बहन से उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

उधर, जब मृतका के पति महाबीर से फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि उसकी पत्नी कांति देवी सुबह ग्यारह बजे से घर से चली गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed