{"_id":"5ae2265a4f1c1b87098b67f4","slug":"171524770394-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग समुदाय के युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग समुदाय के युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग समुदाय के युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट
देवबंद। दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में बृहस्पतिवार को कुछ युवकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। ट्रेन के देवबंद स्टेशन पर पहुंचने के बाद जीआरपी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया।
अंबहेटा शेखां निवासी अमित त्यागी बृहस्पतिवार को अपने साथी सोनू त्यागी के साथ मुजफ्फरनगर से पैसेंजर ट्रेन द्वारा देवबंद लौट रहा था। ट्रेन के रोहना स्टेशन के पास पहुंचते ही उनकी दूसरे समुदाय के युवकों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जीआरपी पुलिस को भी ट्रेन में युवकों के बीच मारपीट होने की सूचना मिल गई। ट्रेन जैसे ही देवबंद स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी पुलिस ने अमित व सोनू को हिरासत में ले लिया। जबकि कई अन्य युवक फरार होने में सफल रहे। हिंदू संगठनों के लोगों को जैसे ही मिली तो वे जीआरपी पुलिस चौकी पर पहुंचे और शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ दिया। इस दौरान विपिन गर्ग, विक्की, नीटू चौधरी, संजीव, अरविंद, वैभव अग्रवाल, नितिन गुप्ता, संदीप राणा, अंकुश, शुभम आदि रहे।