फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला से सोने की चेन लूट ले गए बदमाश

महिला से सोने की चेन लूट ले गए बदमाश

Mon, 23 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
महिला से सोने की चेन लूट ले गए बदमाश
महिला से सोने की चेन लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन


गंगोह। बाइकर्स गैंग के दो बदमाश दिनदहाडे़ एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की परंतु उनका कोई सुराग नहीं लग सका। चेन स्नेचिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

रविवार दोपहर चेन स्नेचिंग की वारदात नानौता बस स्टैंड चौक पुलिस चौकी से मात्र कुछ दूरी पर स्थित बाबा हरिदास मंदिर मार्ग पर घटित हुई। रामबाग कालोनी निवासी बर्तन व्यापारी अतुल मित्तल की धर्मपत्नी डिंपी मित्तल बाबा हरिदास मंदिर मार्ग स्थित वृंदावन गार्डन में एक समारोह में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही वह माता वैष्णो धाम मंदिर के समीप पहुंची तभी पीछे से आए एक बदमाश ने उनके गले से करीब ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती बदमाश मंदिर के बराबर से होता हुआ गुडछप्पर मार्ग पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि जल्द ही बदमाश हवालात में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed