{"_id":"5ad643fc4f1c1b57098b52a1","slug":"171523991548-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरायुक्त के स्टेनो के घर में घुसा चोर, पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगरायुक्त के स्टेनो के घर में घुसा चोर, पकड़ा
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर आयुक्त के स्टेनो के घर में दीवार फांदकर एक युवक घुस गया। आवाज सुनकर घर में जाग हो गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
नगर आयुक्त गौरव वर्मा के स्टेनो और जिला होटल कालोनी निवासी एसपी भटनागर के घर में मंगलवार सुबह लगभग चार बजे दीवार फांदकर एक संदिग्ध युवक घुस गया। घर में अपरिचित के घुसने पर घर में मौजूद कुत्ता जोर से भौंकने लगा। कुत्ते की आवाज सुुनकर परिजन परेशान हो गए। अचानक एसपी भटनागर ने आवाज सुनकर कमरे में पहुंचकर देखा तो एक युवक सामान समेट रहा था। उसने परिजनों को धोखा देने के लिए परिवार की एक महिला के कपड़े भी पहन लिए थे। उसे देखते ही एसपी भटनागर ने शोर मचा दिया और उसे दबोच लिया। लोग एकत्रित हो गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी रेलवे स्टेशन के आसपास घूमता रहता है और हवा भरने की पंप बेचता है। हालांकि पुलिस को आरोपी के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।