फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आलमाड़ी तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ

आलमाड़ी तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ

Wed, 06 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
आलमाड़ी तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ
सरसावा (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम छावड़ी में चोरों ने घर में सो रहे परिजनों की मौजूदगी में अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर तथा हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जाते समय चोर गांव में ही एक दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी नकदी तथा सामान भी चोरी कर ले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बीती रात क्षेत्र के ग्राम छावड़ी में चोरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए दो स्थानों पर चोरी की। गांव के सीताराम ने बताया कि वो सोमवार को रात में परिवार सहित घर में सोया हुआ था रात में किसी समय चोर आए तथा अलमारी का ताला तोड़ तथा प्लास्टिक के डिब्बों में छिपाकर रखे आधा किलो चांदी के जेवर, सोने की अंगूठी, सोने की कानों की बालियां तथा 10 हजार रुपये चुराकर ले गए। जाते समय चोर बाहर से दरवाजा भी बंद कर गए। जब सुबह वे सोकर उठे तथा दूसरे कमरे में गए तो चोरी का पता चला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गांव वालों ने बताया कि चोरो ने गांव के जयपाल की परचून की दुकान में भी चोरी की। चोरो ने दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर पंद्रह सौ रुपये की नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। सीताराम की तहरीर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed