फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेस प्रत्याशी ने बांटे नोट, मुकदमा दर्ज 18-07-11

कांग्रेस प्रत्याशी ने बांटे नोट, मुकदमा दर्ज 18-07-11

Thu, 30 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी ने बांटे नोट, मुकदमा दर्ज 18-07-11
बेहट (सहारनपुर)। मतदान से पूर्व मंगलवार की रात नोट बांटने के आरोपों को लेकर काफी हंगामा और मारपीट हुई। मोहल्ला खालसा में निर्दलीय प्रत्याशी और मोहल्ला सड़कपार में कांग्रेस प्रत्याशी पर नोट बंटवाने का प्रयास करने के आरोप लगे। पुलिस ने मामला शांत कराया और कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार कार से मिले बैग से 37 हजार रुपये बरामद हुए। इन प्रकरणों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को मतदान शुरू होने से पूर्व ही पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान, उनके पिता हाजी मोहम्मद अहसान और कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कर्णवाल को हिरासत में ले लिया था। मतदान के दौरान तीनों पूरे दिन पुलिस कस्टडी में रहे। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व कानून समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि, निर्दलीय प्रत्याशी और उसके पिता को देर शाम तक थाने में बैठा रखा था।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की रात मोहल्ला खालसा में रविदास मंदिर के पास निर्दलीय प्रत्याशी के लोगों के पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने उन पर नोट बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और मारपीट की। इसके बाद मोहल्ला सड़कपार में कांग्रेस प्रत्याशी की कार के पहुंचने पर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने कार को घेर लिया और नोट बांटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यहां भी मारपीट की गई। निर्दलीय प्रत्याशी के पिता भी मौके पर मौजूद थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार व बैग को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed