फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चुनावी माहौल में नकली नोट के सौदागर होने लगे हैं सक्रिय

चुनावी माहौल में नकली नोट के सौदागर होने लगे हैं सक्रिय

Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
चुनावी माहौल में नकली नोट के सौदागर होने लगे हैं सक्रिय
सहारनपुर। निकाय चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए जुटे राजनीति दल और उनके समर्थकों से नकली नोटों के सौदागर और शराब तस्कर संपर्क साधने लगे हैं। हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से चुनावों में तस्कर सक्रिय होने लगे हैं। उधर, पुलिस अब तक इन पर शिकंजा कस पाने में नाकाम है। हालांकि बेहट में नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस जरुर अलर्ट होने लगी है।
विज्ञापन

निकाय चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कैश, शराब और अन्य चीजों की मांग बढ़ने लगी है। सबसे बड़ी बात यह है कि हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से सटे क्षेत्रों में चुनाव के चलते यह तस्करी आसानी से हो रही है। यहां बता दें कि पंचायत चुनाव के वक्त तत्कालीन डीजीपी जगमोहन यादव ने पुलिस को फटकार लगाई थी और स्वीकार किया था कि सहारनपुर के रास्ते पूरे यूपी में शराब की तस्करी होती है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि निकाय चुनाव में यह तस्करी बढ़ गई है। उधर, आबकारी विभाग महज खानापूर्ति कर कागजी कार्रवाई में जुटा है। यही कारण है कि शराब तस्कर अब तक पुलिस पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


नकली नोटों के सौदागर भी सक्रिय
बेहट में नकली नोट के जरिए सोना खरीदने पहुंचे दो आरोपियों में एक फरार हो गया। इस पूरी घटना से यह आशंका जाहिर की जा रही है कि चुनाव में नकली नोट के सौदागर सक्रिय होकर गड़बड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
शराब तस्करी और नकली नोटों सहित ऐसी किसी भी आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है। हमारी टीमें लगातार नजर बनाए हुए है।
बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed