फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हलवाई की दुकान और समिति कार्यालय में चोरी

हलवाई की दुकान और समिति कार्यालय में चोरी

Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
हलवाई की दुकान और समिति कार्यालय में चोरी
बड़गांव (सहारनपुर)। चोरों ने सिरसली कलां स्थित हलवाई की दुकान में सेंध लगाकर दो हजार रुपये, दो गैस सिलेंडर और मिठाई चोरी कर ली। सोमवार की रात चोरों ने हलवाई नाथीराम पुत्र महावीर दुकान को खंगाल लिया। चोर दुकान में रखा पैसों का गल्ला जिसमें करीब दो हजार की नगदी एवं दुकान से दो गैस सिलेंडर, मिठाइयां चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने के बाद चोरी का पता चला। इसके बाद थाने पर घटना की सूचना दी। इसके साथ ही चोरों ने अंबेहटा चांद स्थित किसान सहकारी समिति कार्यालय का ताला तोड़कर वहां से 32 हजार की नगदी चोरी कर ली। चौकीदार ने चोरी की सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि समिति में चोरी का मामला संदिग्ध लगा रहा है। फिर भी घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed