{"_id":"5984c10a4f1c1bc0328b4645","slug":"171501872394-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
सहारनपुर। मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गई नगदी एवं आभूषण बरामद किए हैं।
मिर्जापुर पुलिस बृहस्पतिवार की शाम को शाकंभरी मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय मुखबिर से कुछ संदिग्ध लोगों केे नौगावां रोड पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने नौगावां मोड़ से चोरी की योजना बनाते चार लोगों को घेरते हुए दबोच लिया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम नसीम निवासी समसपुर नोगांवा थाना मिर्जापुर, अजीम निवासी रूहाल्का थाना बेहट, तारीक निवासी अलीपुर नोगांवा थाना मिर्जापुर तथा फारूख निवासी बेगपुर नोगांवा थाना मिर्जापुर बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे एवं दो छुरी बरामद की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की है।
एसपी देहात ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 3 जुलाई को ग्राम टांडा फतेहपुर में, 28 जुलाई को ग्राम पांडली में, 29 को अलीपुरा नौगांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सोने के समझकर चोरी किए, निकले आर्टिफिशियल
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने काफी मात्रा में आभूषण चोरी किए। लेकिन जब उन्हें दिन में गौर से देखा तो आर्टिफिशियल निकले। कुछ चांदी के आभूषणों पर सोने का पानी फिरा हुआ मिला। सोने की एक अंगूठी ही मिल पाई।