{"_id":"597cd6c24f1c1b6f108b4819","slug":"171501353666-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद फूलमियां पर हत्या की साजिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद फूलमियां पर हत्या की साजिश का आरोप
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सांपला मार्ग निवासी मृतक अब्दुस्समद के सहारनपुर निवासी मामा नौशाद अली ने हत्यारोपी प्रॉपर्टी डीलर फूल मियां पर जेल में बैठे बैठे उस पर और मृतक समद के भाई शादाब की हत्या कराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
नौशाद अली ने डीआईजी को भेजे पत्र में बताया कि वह शादाब के साथ मिलकर मामले की पैरवी कर रहा है। आरोप है कि फूलमियां को जिस दिन पुलिस ने कोर्ट में पेश किया उसी दिन शाम के समय फूलमियां के गुर्गों ने घर के बाहर खड़े अब्दुस्समद के भाई शादाब पर फायरिंग की थी। जिसमें वह बाल बाल बच गया। इतना ही नहीं जाते समय वह उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए थे। नौशाद अली का आरोप है कि फूलमियां अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जेल में बैठे बैठे उनकी हत्या की साजिश रच रहा है। आशंका जताई कि वह किसी भी समय उनकी हत्या करा सकता है। पुलिस ने शनिवार को डीआईजी के आदेश पर फूलमियां समेत दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 506 व 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कोतवाली के एसआई ओमकार सिंह ने गश्त के दौरान मानकी मंदिर के समीप से परौली गांव निवासी महिपाल सिंह को तमंचा और छह कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।