{"_id":"595fd9924f1c1bd42e8b461d","slug":"171499453842-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के खिलाफ प्रधान से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के खिलाफ प्रधान से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के खिलाफ प्रधान से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
नानौता (सहारनपुर)। दलित ग्राम प्रधान ने गांव के ही एक भाजपा नेता व उसके पुत्र पर मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए थाने पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टिकरौल निवासी वर्तमान ग्राम प्रधान समरपाल पुत्र हरफूल ने बताया कि गांव का ही एक भाजपा नेता गुलशन चौधरी पुत्र वेदपाल व चांद पुत्र गुलशन ने बृहस्पतिवार की शाम उसको लाठी-डंडो से पीटा इसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि इन आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। उधर, आरोपी बने गुलशन चौधरी ने ऐसी किसी घटना से इंकार करते हुए राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाए जाने की बात कही है। इस संबंध में एसओ यशपाल सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।