{"_id":"5cb4c94cbdec22140d56c00d","slug":"161555351884-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। विवाहिता का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताए जाते हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। बता दें कि नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए रियासत, निसार और वादिल पर उसकी पत्नी का हथियारों के बल पर अपहरण करने और एक बाग में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि विरोध करने पर महिला के साथ जबरदस्त मारपीट भी की गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।