{"_id":"5c8161babdec22141a4a0732","slug":"161551983034-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान के लिए बांधा गोवंश मुक्त कराया, तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने गोकशी के लिए खेत में बांधे गए दो गोवंश को कटने से बचा लिया। गोकशी करने वाले तीन तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव दूधगढ़ के पास एक गन्ने के खेत में कुछ लोग गोकशी करने की तैयारी कर रहे हैं तथा उनके पास दो गोवंश भी है। सूचना मिलने पर पठेड़ पुलिस चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव दूधगढ़-नारायणपुर मार्ग पर एक गन्ने के खेत में छापामारी की। पुलिस को वहां पर दो गोवंश बंधे हुए मिले, जबकि तीन लोग गोवंश को काटने की तैयारी में लगे हुए थे। पुलिस को आता देखकर तीन लोग खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस को मौके से दो गोवंश के अलावा कुल्हाड़ी, छूरी, रस्सी, लकड़ी का गुटका आदि बरामद हुआ है। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराकर जिम्मेदार लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने गांव दूधगढ़ के तीन गो तस्कर अमजद, जावेद तथा इसरार के खिलाफ गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।