फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पहले गला घोंटा, फिर ईंट से कुचल डाला

पहले गला घोंटा, फिर ईंट से कुचल डाला

Thu, 28 Feb 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
पहले गला घोंटा, फिर ईंट से कुचल डाला
सहारनपुर। दो दिन पूर्व अपहरण कर उमर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के अनैतिक संबंध मकान मालिक की पत्नी से थे, जिसमें बाधक बनने पर उमर की हत्या कर दी थी। आरोपी ने बच्चे को चिलकाना के गांव बकबारका के जंगल में ले जाकर पहले गला घोंटा, फिर ईंट से कुचल दिया था।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के नदीम कालोनी निवासी खालिद के आठ वर्षीय पुत्र उमर का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि 25 फरवरी को उमर का अपहरण खालिद के मकान में किराए पर रहने वाले आजाद कालोनी निवासी अरशद ने किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी अरशद के साथ उमर काफी घुला-मिला था। अरशद उसे बाइक पर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। उसने उमर अली को चिलकाना के ग्राम बकबारका स्थित ईख के खेत में ले जाकर पहले उसका गला घोंट दिया फिर उसके चेहरे एवं सिर पर ईंट से प्रहार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी हुई आधी ईंट एवं कपड़े भी बरामद किए हैँ। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उमर अली उसके अनैतिक संबंधों में बाधक बन रहा था। इसलिए उसने उमर अली की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल से रह रहा था उसकेे घर में
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पूछताछ में बताया कि आरोपी अरशद लकड़ी का काम करने के लिए एक कमरा किराए पर लिया था। लगभग डेढ़ साल से उसके घर में रह रहा था। इसी दौरान उसके मकान मालिक की पत्नी से अनैतिक संबंध हो गए। अरशद उससे निकाह करना चाहता था। पुलिस को आशंका है कि निकाह में भी बच्चा ही आड़े आ रहा था।

दूसरों को फंसाने का किया प्रयास
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बच्चे को तलाश करते समय अरशद भी परिजनों के साथ था। वह परिजनों को लगातार गुमराह कर रहा था और कुछ लोगों की उससे अनबन रहती थी उनका नाम लेकर संदेह जताते हुए उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed