फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धोखाधड़ी के दो आरोपियों को मुंबई से किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी के दो आरोपियों को मुंबई से किया गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के दो आरोपियों को मुंबई से किया गिरफ्तार
सहारनपुर। फूड सप्लीमेंट सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर सहारनपुर लाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हकीकत नगर स्थित शास्त्री नगर निवासी जिम संचालक सुशील कुमार ने 20 अक्टूबर 2018 को आरोप लगाते हुए गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उससे मोबाइल फोन द्वारा संपर्क किया और फूड सप्लीमेंट डीलर बताकर उससे रुपये ऐंठ लिए। सुशील ने बताया कि वह भी फूड सप्लीमेंट का काम करता है। आरोपी मनप्रीत उर्फ राहिल निवासी नवी मुंबई, महाराष्ट्र फूड सप्लीमेंट डीलर है। जिसने उससे मोबाइल पर संपर्क किया और उसे फूड सप्लीमेंट सप्लाई करने का झांसा देकर उससे तीन बार में अपने बैंक के खाते में 1.83 लाख रुपये डलवा लिए। लेकिन उसने फूड सप्लीमेंट की सप्लाई नहीं भेजी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले क जांच की। पुलिस की टीम सोमवार को मुंबई पहुंची। पुलिस ने धोखाधड़ी तथा गबन के आरोपी मनप्रीत उर्फ राहिल और उसके साथ षड्यंत्र में शामिल रहे उसके साथी मयंक सिंह निवासी बहराम बाग थाना अंबोली मुंबई को भी मुंबई में दबोच लिया। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी मुंबई से की गई। जहां से दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर सहारनपुर लाया गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed