फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवक की पिटाई पर दो पक्षों में टकराव, पथराव

युवक की पिटाई पर दो पक्षों में टकराव, पथराव

Tue, 08 Jan 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
युवक की पिटाई पर दो पक्षों में टकराव, पथराव
सहारनपुर। जनकपुरी क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले मोहल्ले में दूसरे समुदाय का युवक एक मकान में घुस गया, युवक को लोगों ने पीटा, तो दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। इस दौरान पथराव भी किया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे की है। जनकपुरी थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले एक मोहल्ले में दूसरे समुदाय का युवक मोहल्ले में ही एक मकान में घुस गया। मकान में युवती अकेली थी। उसी समय मोहल्ले के लोगों ने उसे देख लिया। इकट्ठा हुए लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा और युवती की भी पिटाई कर दी। इसी दौरान आरोपी युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। जिस पर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव भी हुआ और चाकू चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखकर लोग भाग गए। पुलिस ने पथराव एवं चाकू लगने से घायल हुए दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा अस्पताल में आरोपियों से भी पूछताछ की। घायलों में आरोपी युवक भी शामिल है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

युवती की मां ने कहा, युवक को घर में घसीटकर पीटा गया
युवती और उसकी मां का कहना है कि आरोपी युवक गली से गुजर रहा था। तभी मोहल्ले के कुछ लोग पकड़कर उसी के घर में घसीटकर ले आए। उसके साथ मारपीट की। उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की। युवती की मां ने बताया कि उस समय वह घर पर नहीं थी। उसकी गैर मौजूदगी में लोगों ने उसके घर में ले जाकर युवक को पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में तनाव, पीएसी तैनात
अलग-अलग समुदाय के लोगों के आमने-सामने आने एवं पथराव होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह तथा जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दूबे पुलिस एवं पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। मोहल्ले में लोगों से जानकारी ली। तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मामला शांत है। फिर भी निगरानी रखी जा रही है। पीएसी तैनात है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed