{"_id":"5bc630a2bdec22698671e735","slug":"161539715234-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर खाते से पौने दो लाख रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर खाते से पौने दो लाख रुपये निकाले
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। गांव जौला डिडौली निवासी एक व्यक्ति के खाते से पौने दो लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने सहित बैंक के उच्चाधिकारियों को दी है।
अंकित कुमार पुत्र सोपाल सिंह ने बताया कि उसका खाता कस्बे के एसबीआई शाखा में है। उसने बैंक का एटीएम कार्ड भी बनवाया हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि बैंक ने एटीएम निकासी की प्रतिदिन सीमा 20 हजार बताई थी, लेकिन उसके खाते से एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए है। इसमें एक दिन में ही पांच बार में 80 हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक से रुपये वापस कराने की मांग की है। उधर, बैंक मैनेजर संजय कपूर ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिल गया है। जांच की जा रही है कि रुपया किसने और कहां पर निकाला है।