{"_id":"5bb272f3867a557fe1122991","slug":"161538421491-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बेचने के नाम पर ठगे15 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान बेचने के नाम पर ठगे15 लाख
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली मंडी क्षेत्र बंजारों का पुल निवासी अनीस ने बताया कि उसे मकान की आवश्यकता थी। क्षेत्र में निवासी एक व्यक्ति से उसकी जान-पहचान हो गई थी। उस व्यक्ति ने बताया कि वह अपना मकान बेचना चाहता है। मकान देखने के बाद 15 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया गया। पिछले वर्ष 25 अगस्त को 12 लाख रुपये देकर सब रजिस्ट्रार प्रथम के यहां एग्रीमेंट कराया गया, जिसमें आठ माह के अंदर बैनामा करने का समय दिया गया। 10 जून 2018 को चेक के जरिए बाकी तीन लाख रुपये की रकम दे दी गई। 22 अगस्त को उसने अपने अधिवक्ता से बैनामा तैयार कराया और मकान मालिक के साथ बैनामा कराने के लिए दीवानी कचहरी पहुंचा। सब रजिस्ट्रार प्रथम के यहां बैनामा कंप्यूटर में फीड करने के लिए दिया गया। इसी बीच मकान मालिक लघुशंका का बहाना बनाकर वहां से चला गया। फोन पर संपर्क करने पर मकान मालिक ने बैनामा करने से मना कर दिया। मकान की रकम वापस मांगने पर आरोपी धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।