फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंडलीय खेलों का रंगारंग समापन

मंडलीय खेलों का रंगारंग समापन

Mon, 01 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय खेलों का रंगारंग समापन
मंडलीय खेलों में मुजफ्फरनगर बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 22वीं मंडलीय विद्यालीय बालक बालिका खेल प्रतियोगिता का रविवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। मुजफ्फरनगर ओवरऑल चैंपियन बना। समापन के मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी अनेक वर्गों के बीच स्पर्धाएं कराई गईं। मुजफ्फरनगर को ओवरऑल चैंपियन चुना गया, जबकि मेजबान सहारनपुर दूसरे स्थान पर रहा। शामली को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जूनियर बालकों में सागर नायक चैंपियन बने। सीनियर बालक वर्ग में सहारनपुर पहले और मुजफ्फरनगर दूसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर बालिकों में मुजफ्फरनगर पहले और शामली दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग मं शामली ने पहला और मुजफ्फरनगर ने दूसरा स्थान पाया। समापन के मुख्य अतिथि रहे प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक उमेद सिंह नेगी, डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे और डीआईओएस द्वितीय रविदत्त ने विजेता और उप विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के संयोजक विपिनचंद और सह संयोजक डॉ. कुदसिया अंजुम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज और जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मेहमानों का मन मोह लिया। इस मौके पर नाथीराम कांबोज, अनूप सिंह, अर्जुन सिंह, अजीत, आशुतोष तिवारी, यशपाल सिंह, वीर सिंह, सुरेश पाल, गोपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, किरणपाल, रविंद्र कुमार, नरमेंद्रप्रताप सिंह, सोमपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, दिनेश कुमार, कुसुमलता, मेघेंद्र कुमार, शालिनी शर्मा, राजकुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, महेश चंद, नरेश कुमार, विकास, भोलाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed